दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार
- घटना का वीडियो हुआ था वायरल
- आरोपी आया था स्विफ्ट में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में 7 नवंबर को किराना दुकान पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगाने और दुकान के ताले तोडऩे के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद स्विफ्ट कार में बैठकर फरार हो गया था। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी जब्त की है।
चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी
विवेक विहार थाना पुलिस के अनुसार 7 नवंबर को धीमाराम खावा पुत्र बाबूलाल निवासी गुड़ा विश्नोइयान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी पूजा किराणा स्टोर नाम से दुकान पूनिया भवन, गुड़ा विश्नोइयान में स्थित है। 7 नवंबर की रात करीब 1.30 बजे बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार दुकान के पास आकर रुकी। कार से उतरे व्यक्ति ने दुकान के शटर पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी और फिर हथौड़े से ताले तोडऩे लगा। इसी दौरान दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। दुकान में आग लगने से करीब 40 से 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
आरोपी को पकड़ा गया
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में विवेक विहार थाना पुलिस ने गठित टीम के माध्यम से कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास उर्फ विक्रांत पुत्र पपाराम को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त की गई है।
पुलिस टीम में यह भी रहे शामिल
थानाधिकारी भवानीसिंह निपु के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई ओमप्रकाश,शंकरलाल, मेवाराम,कांस्टेबल कैलाश,सुरेश एवं रामनिवास शामिल थे।
Related posts:

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जोधपुर आएंगी

पुष्प वर्षा से किया पथ संचलन का स्वागत

दो घरों से चोरों ने चुराई नगदी और जेवरात

