स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत। शहर के निकट इंद्रोका गांव में स्कूटी सवार व्यक्ति स्लीप होकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में मृतक के परिजन की तरफ से सूरसागर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी
सूरसागर पुलिस ने बताया कि वैष्णव नगर बीआर बिड़ला स्कूल के पास चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले लक्ष्मण सुथार पुत्र रामजानी सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके बड़े पिता घेवरराम पुत्र सांगाराम सुथार स्कूटी लेकर इंद्रोका गांव से निकल रहे थे। तब गाड़ी अचानक से अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई और वे गिर गए। इस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उनकी मौत हो गई। सूरसागर पुलिस ने मर्ग की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।
Related posts:

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान 15 को

