मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी
- आज शहर में निकलेंगे 3 संचलन
- 13 से 70 साल के स्वयंसेवक करेंगे घोष वादन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में आयोजित हो रहे मरू निनाद प्रांत घोष शिविर (विसं.2083)में पारंपरिक और लोक वाद्य यंत्रों की विशेष प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इस अवसर पर प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा,प्रांत प्रचारक विजयानंद सहित वर्ग में उपस्थित सभी प्रमुख संघ अधिकारी मौजूद थे।रूपायन संस्थान जोधपुर (पद्मभूषण कोमल कोठारी द्वारा स्थापित) के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में राजस्थान की समृद्ध लोक संगीत परंपरा को दर्शाते हुए दुर्लभ वाद्य यंत्रों का अनूठा संग्रह प्रदर्शित किया गया है।
नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू
इसके साथ ही प्रदर्शनी स्थल पर राजस्थानी कठपुतलियों और लोक कलाकारों के दुर्लभ छायाचित्रों के माध्यम से लोक संस्कृति की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई है। दीर्घा में संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त पंच परिवर्तन-स्व का बोध, सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण और नागरिक शिष्टाचार के संदेशों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
यहां से निकलेगा घोष संचलन:
14 नवंबर को शहर में शाम चार बजे तीन घोष संचलन निकाले जाएंगे। संचलन एक साथ तीन निर्धारित मार्गों से रवाना होगा, जो लगभग 50 मिनट में अपने गंतव्य पर पहुंचेगा। पहला संचलन सुमेर स्कूल से पावटा चौराहा,कचहरी के सामने से होते हुए उम्मेद स्टेडियम पहुंचेगा। दूसरा संचलन उम्मेद स्टेडियम से नई सडक़,जालोरी गेट,गोल बिल्डिंग और बी रोड होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगा। तीसरा संचलन गांधी मैदान से जलजोग चौराहा,12वीं रोड, आखलिया चौराहा और प्रतापनगर होते हुए आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर में संपन्न होगा। इसमें 13 से 70 साल के स्वयंसेवक घोष वादन करेंगे।
15 को होगा समापन समारोह
घोष वर्ग का समापन समारोह 15 नवंबर को श्री राजाराम आश्रम शिकारपुरा में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ.मोहन भागवत मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
Related posts:

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान 15 को

सरपंच चुनाव की रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

