आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

  • जेएनवीयू नया परिसर
  • जान की धमकी देकर छोड़ा
  • पीडि़त एमएससी का स्टूडेंट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट। शहर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय नया परिसर स्थित पीजी हॉस्टल में अध्ययनरत एक दलित छात्र के साथ में आधी रात को कुछ अन्य छात्रों अथवा असामाजिक तत्वों की तरफ से लोहे के पाइप, सरिया से मारपीट की गई। छात्र को जान की धमकीं देकर छोड़ा गया।

पीडि़त ने बुधवार को भगत की कोठी थाने पहुंच कर केस दर्ज कराया है। आरोपी नामजद कराए गए हैं। जांच एसीपी पश्चिम भजनलाल कर रहे हैं।

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी
भगत की कोठी पुलिस के अनुसार मूलत : फलोदी के बाप हाल जेएनवीयू नया परिसर देराश्री पीजी हॉस्टल में अध्ययनरत एमएससी के छात्र की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

रिपोर्ट में बताया कि 3-4 नवंबर की रात एक बजे से तीन बजे के बीच में उसके कमरे पर यशवर्धन सिंह,सीपी गोदारा और अन्य छात्र आए। उन लोगों के हाथ में लोहे के पाइप और सरिया आदि थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान की धमकीं दी।

काफी मारपीट से वह चोटिल हो गया। पुलिस ने बताया कि पीडि़त बुधवार को थाने पहुंचा और नामजद रिपोर्ट दी है। उसका मेडिकल करवाए जाने के साथ जांच एसीपी पश्चिम भजनलाल की तरफ से की जा रही है। मामला एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया है।