मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे
लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल -गोल बिल्डिंग पर जनसभा को करेंगे संबोधित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार 3 नवंबर को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा प्रातः 11.55 बजे गांधी मैदान,सरदारपुरा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे गांधी मैदान से गोल बिल्डिंग तक आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 1.45 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Related posts:

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से

