आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक। वरिष्ठ रेल अधिकारी आलोक मिश्रा ने सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया।

1991 बैच के भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा अधिकारी मिश्रा को रेलवे के आधारभूत ढांचे के विकास और रेलपथ अनुरक्षण का 34 साल से अधिक का अनुभव है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इससे पहले वे उत्तर रेलवे में उधमपुर -श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) और मुख्य ट्रैक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

उनकी नियुक्ति से उत्तर पश्चिम रेलवे में चल रही विकास परियोजनाओं और रेल अवसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।