एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध एमडीएम अस्पताल में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की टूटी हड्डियों का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उपचार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत किया गया।

मरीज की गाल की हड्डी (जाइगोमैटिक बोन) और जाइगोमैटिक आर्च कई जगह से टूटी हुई थी। वह उच्च रक्तचाप से ग्रसित था और नशीले पदार्थों के सेवन का इतिहास भी था। एनेस्थीसिया विभाग ने उसे ASA ग्रेड II में रखा।

ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी टीम ने टूटी हड्डियों को उचित स्थान पर स्थापित कर टाइटेनियम मिनी प्लेट और स्क्रू से स्थिर किया। पोस्ट ऑपरेटिव 3D सीटी स्कैन में सुधार दिखा और मरीज की स्थिति संतोषजनक है।

यह सर्जरी प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा,अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित और विभागाध्यक्ष डॉ. विकास देव के मार्गदर्शन में हुई।

सर्जिकल टीम
प्रो.डॉ.चंद्रशेखर चट्टोपाध्याय,सीनियर रेजिडेंट डॉ.सुगंधा जैन, असिस्टेंट प्रो.डॉ.कमल, जूनियर रेजिडेंट डॉ.नेहा, डॉ.निखिल,डॉ.अविनाश और डॉ.जोगाराम।

एनेस्थीसिया टीम
डॉ.प्रमिला और डॉ. राकेश ने डॉ.राकेश करनावत के मार्गदर्शन में प्रबंधन किया।

डॉ.चट्टोपाध्याय ने बताया कि बुजुर्ग मरीजों में ऐसी सर्जरी में अन्य बीमारियों और एनेस्थीसिया जोखिम का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। एमडी एम में जटिल चेहरे की चोटों के उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।