Doordrishti News Logo

युवक की धारदार हथियार से हत्या

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन धरने पर बैठे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक की धारदार हथियार से हत्या। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के भुंगरा गांव में एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजन व ग्रामीण अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया।

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पुलिस ने मृतक टीकमा राम के बेटे कालूराम सोनी की रिपोर्ट पर आरोपी पुखाराम भील के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 31 अक्टूबर को टीकमाराम घरेलू काम से भुंगरा से तेना गए थे। शाम का बस स्टैंड से सामान लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजे भुंगरा से खिरजा जाने वाली सडक़ पर पानी की टंकी के पास पुखाराम ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली।

आरोप है कि उसने गाली-गलौज कर टीकमा राम से मारपीट की और धारदार हथियार से हमला किया। जान बचाने के लिए टीकमाराम भागे तो आरोपी ने पीछा कर फिर मारपीट की। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

परिजन टीकमाराम को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कालूराम ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पुखाराम पहले भी उनके परिवार को धमकी दे चुका था। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।