जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान
प्रगति गोयल ने की भारतीय टीम की कप्तानी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान। चाइना (चाइनीज ताइपे) में आयोजित छठी एशियन यूनिवर्सिटीज वीमेन’स सॉफ्टबॉल एशिया कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाली जोधपुर की प्रगति गोयल का सम्मान किया गया।
जिला सॉफ्टबॉल संघ ने शिव पार्क,सेक्टर-8, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में समारोह आयोजित किया। यह उनके करियर की तीसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी।
आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष
समारोह में जोधपुर के अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सुरेश,वरुण प्रजापत,काजल शर्मा, भारती शर्मा,कीर्ति वैष्णव और नंदिनी शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि जोधपुर की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का गौरव बढ़ाया है। प्रगति का कप्तान बनना खेल जगत के लिए गर्व की बात है। सचिव यामिनी शर्मा ने बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की बात कही।
मुख्य प्रशिक्षक रोहिताष शर्मा पिछले 44 वर्षों से सॉफ्टबॉल से जुड़े हैं। रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे ओपन, स्कूल और विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
Related posts:

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

