कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित
- कानून व्यवस्था सामान्य होने तक स्थगित रहेगा पुनर्मतदान
- पृथक से आदेश जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित।
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत भावी में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए 2 सोमवार नवंबर को निर्धारित पुनर्मतदान (Fresh Poll) को क्षेत्र में उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम,1994 के नियम 23 एवं 56 के तहत 13 अक्टूबर 2026 को जारी लोक सूचना के माध्यम से ग्राम पंचायत भावी में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान निर्धारित किया गया था। मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र संख्या 12,सेठ धनराज मगराज तेलीड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक यह विद्यालय (मध्य भाग) से मतपत्र चोरी होने तथा इसके परिणामस्वरूप मतदान केन्द्र संख्या 09,10,11,13,14 एवं 15 पर मतदान स्थगित होने1 और पुनः सुचारू नहीं हो पाने के कारण पुनर्मतदान निर्धारित किया गया था।
इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक,जोधपुर ग्रामीण एवं रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत समिति बिलाड़ा) तथा उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बिलाड़ा से 1 नवंबर को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्षों के मध्य तनाव एवं विवाद तथा बिलाड़ा क्षेत्र में उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुनर्मतदान स्थगित किया जाना उचित बताया गया है।
रिपोर्ट्स के आधार पर निष्पक्ष,स्वतंत्र एवं भयमुक्त निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान परिस्थितियों को अनुकूल नहीं मानते हुए राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम,1994 के नियम 48(ए) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुनर्मतदान को कानून व्यवस्था सामान्य होने तक स्थगित किया गया है। इस संबंध में पृथक से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
ग्राम पंचायत भावी में सरपंच पद तथा वार्ड संख्या 01,02,03,04, 06,07,08,11,16,17 एवं 18 सहित कुल 11 वार्डों के लिए पुनर्मतदान स्थगित किया गया है। वार्ड संख्या 05,09,10,12,13, 14,15 एवं 19 में वार्ड पंचों का निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण इन वार्डों को पुनर्मतदान से पृथक रखा गया है।
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

