Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली। विधायक शिक्षा का साथी योजना के तहत एक माह के खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को राजकीय विशिष्ट पूर्व माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में हुआ।

विधायक अतुल भंसाली ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि खेलों से शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास होता है और यह राष्ट्रसेवा का माध्यम है। 7 खेलों जिम्नास्टिक फ्लोर, रिदमिक जिम्नास्टिक, मलखंभ,रोप मलखंभ, टेबल टेनिस,बास्केटबॉल और खो-खो में 5 प्रशिक्षकों जयश्री चांगड़ा, अंजु मेवाड़ा,विक्रम सिंह, कपिल और विवेक ने 5 विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया।

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

उन्होंने कहा कि वे विधायक कोष से 50 लाख रुपये खेल उपकरणों के लिए जारी कर चुके हैं। अब शास्त्री नगर,सरदारपुरा, मोहनपुरा,मधुबन हाउसिंग बोर्ड और राजमहल के राजकीय विद्यालयों को खेल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

समापन पर विद्यार्थियों ने हैरतअंगेज प्रस्तुतियां दीं। प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान शोभा जांगिड़,डॉ.संगीता अरोड़ा,रेखा जोशी मौजूद थीं। संचालन समन्वयक अनिल दाधीच ने किया।