जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया। जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, टैक्स बार एसोसिएशन और मारवाड़ जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जेआईए सभागार में जीएसटी सुधार 2026 पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता जीएसटी विशेषज्ञ सीए डॉ.अर्पित हल्दिया थे।
डॉ.हल्दिया ने कहा कि 57वीं जीएसटी परिषद में निगरानी आधारित प्रणाली से भरोसे और पारदर्शिता पर आधारित व्यवस्था की ओर बढ़ना महत्वपूर्ण सुधार है। जीएसटी 2.0 का उद्देश्य ईमानदार करदाताओं के लिए अनुपालन सरल बनाना और अनावश्यक हस्तक्षेप कम करना है।
उन्होंने बताया कि परिषद में गिरफ्तारी प्रावधान हटाने,अभियोजन सीमा एक करोड़ से पांच करोड़ करने, सामान्य दंड 25 हजार से घटाकर 10 हजार करने,रिफंड प्रक्रिया सरल बनाने और आईटीसी में राहत जैसे प्रस्तावों पर विचार किया गया।
लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन
उन्होंने उद्यमियों को जीएसटीआर-1,2बी और 3बी के नियमित मिलान, आईटीसी पात्रता जांच और सप्लायर रिटर्न की निगरानी की सलाह दी।
जेआईए अध्यक्ष सोनू भार्गव ने स्वागत करते हुए कहा कि जीएसटी बदलावों का सीधा असर लागत और कैश फ्लो पर पड़ता है। टैक्स बार अध्यक्ष सीए रोहित जैन ने कर प्रणाली को सरल और करदाता अनुकूल बनाने की बात कही। जेआईए सचिव अंकुर अग्रवाल ने संचालन किया।
इस दौरान जेआईए पूर्व अध्यक्ष किशनलाल गर्ग, निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग लोहिया, कोषाध्यक्ष दीपक जैन सहित अनेक उद्यमी और चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित थे।
Related posts:

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

एमजीएच में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ

