सड़क हादसे में घायल कार सवार की मौत पुत्र ने दी रिपोर्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में घायल कार सवार की मौत पुत्र ने दी रिपोर्ट। शहर के निकट करवड़ स्थित टूट की बाड़ी दइजर क्षेत्र में 16 अक्टूबर को हुए सडक़ हादसे में घायल कार सवार की अब अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ करवड़ थाने में रिपोर्ट दी गई है।
करवड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: मोहन नगर भोजासर फलोदी हाल बुडियों की बासनी खेड़ापा निवासी जगदीश सोनी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके पिता मोहनलाल सोनी 16 अक्टूबर को कार लेकर टूट की बाडी दइजर मार्ग से निकल रहे थे। तब किसी वाहन चालक ने गाड़ी को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को टक्कर मार दी।
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
हादसे में उसके पिता बुरी तरह घायल हो गए। बाद में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर अब उनकी मौत हो गई। मामले में करवड़ थाने के एएसआई मोहनराम इसकी जांच कर रहे हैं।
Related posts:

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

सात मिनट तक दुकान में रहा गल्ले से उड़ा ले गया 2.35 लाख

भावी मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान कल से

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

