Doordrishti News Logo

सात मिनट तक दुकान में रहा गल्ले से उड़ा ले गया 2.35 लाख

सीसीटीवी फुटेज से पीड़ित ने खुद पता लगाकर दी अब रिपोर्ट -नई बाइक खरीदने की भी आशंका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सात मिनट तक दुकान में रहा गल्ले से उड़ा ले गया 2.35 लाख। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर हाजी बिल्डिंग में एक ट्रेवल कार्यालय का दरवाजा तोडक़र चोर अंदर घुसा और गल्ले से 2 लाख 35 हजार की नगदी चुरा ले गया। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में नजर आया।

घटना 24 अक्टूबर रात 10.45 के आस पास की है। पीडि़त वक्त घटना चाय पीने बाहर गया था। अपने स्तर पर पता करने के बाद अब पीडि़त ने उदयमंदिर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है। संदिग्ध नामजद का पता लगाने का प्रयास जारी है। संदेह है कि रुपए से नई बाइक खरीद ली गई है।

भावी मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान कल से

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि हाजी बिल्डिंग स्टेशन रोड के रहने वाले अब्दुल राहिल पुत्र अब्दुल फारूख ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी हाजी बिल्डिंग में ताज ट्रेवल्स के नाम से फर्म है। 24 अक्टूबर की रात तकरीबन पौने ग्यारह बजे वह चाय पीने के लिए बाहर गया था। कार्यालय लॉक किया गया था। बाद में आकर पता लगा कि कार्यालय का दरवाजा टूटा पड़ा है और गल्ले से 2.35 लाख रुपए गायब थे।

रिपोर्ट के अनुसार पीडि़त ने सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो पता लगा कि एक युवक टोपी लगाकर आया और फिर दरवाजा तोडक़र अंदर गया। तकरीबन 7 मिनट तक अंदर रहा और गल्ले से रुपए निकाले। इसके बाद वह पैदल ही मोहनपुरा पुलिया की तरफ गया। जहां पर पहले से मौजूद एक बाइक सवार के साथ बैठकर रातानाडा की तरफ गया।

पीडि़त ने अपने स्तर पर पता किया तो मालूम हुआ कि युवक सन्नी है। जो आदतन चोरियां करता है। रुपए चुराने के बाद अपनी मां को देता है। उसके कार्यालय से चुराए गए रुपए से उसने एक नई बाइक भी खरीदी है,शेष रूपए अपनी मां को दिए हैं।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि नामजद संदिग्ध युवक का पता लगाया जा रहा है। उसके नाम पते की पूर्ण जानकारी पीडि़त की तरफ से दी गई है,अब उसे लाकर पूछताछ की जाएगी।