ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में नटिया फाटक के पास में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके जेठ ने पहचान के बाद अब महामंदिर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।
सात मिनट तक दुकान में रहा गल्ले से उड़ा ले गया 2.35 लाख
महामंदिर पुलिस के अनुसार मूलत: बूंदी जिले के हिंडोली स्थित पपराला हाल सुल्तान नगर बीजे एस निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र हेमराज मीणा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई की पत्नी 25 वर्षीय रिंकू पत्नी संजय कुमार महामंदिर नटिया फाटक से निकल रही थी। तब वहां आई एक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
सूूचना पर बाद में जीआरपी और महामंदिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। चूंकि मामला महामंदिर थाने का होने पर मर्ग की कार्रवाई की गई। शव को उपरांत कार्रवाई परिजन के सुपुर्द किया गया।
Related posts:

सात मिनट तक दुकान में रहा गल्ले से उड़ा ले गया 2.35 लाख

भावी मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान कल से

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

