द्वितीय चरण के 184 सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),द्वितीय चरण के 184 सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न। पंचायत चुनाव- 2026 के द्वितीय चरण के सफल संचालन के लिए रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में 184 सेक्टर अधिकारियों का अर्द्धदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए।
जिले की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिकारियों को अपने कर्तव्यों,अधिकारों तथा कानूनी प्रावधानों की समुचित जानकारी होनी चाहिए और किसी भी परिस्थिति में सूझबूझ से निर्णय लेना चाहिए।प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने चुनावी प्रक्रियाओं,नियमों, दिशा-निर्देशों और ईवीएम की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी।
इससे पूर्व उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी ने अधिकारियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण शाखा प्रभारी कंचन राठौड़ ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सेक्टर अधिकारियों को दक्ष और सजग बनाना है।
