Doordrishti News Logo

जिले की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

खरीफ फसल-2026

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिले की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित। राज्य सरकार ने खरीफ फसल वर्ष 2026 (संवत् 2083) में कम वर्षा और फसलों की स्थिति के आकलन के आधार पर जोधपुर जिले की 12 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है।

आपदा प्रबंधन,सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ओसियां,तिंवरी,बालेसर, बावड़ी,शेरगढ़,शेखाला, पीपाड़शहर,कुड़ी भगतासनी,जोधपुर, झंवर,बिलाड़ा एवं लूणी तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। शेष कुछ तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

221 एसी कोचों में लगी धुआं पहचान प्रणाली

यह निर्णय भारत सरकार की सूखा प्रबंधन संहिता- 2016 तथा ड्राउट मॉनिटरिंग पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर लिया गया है। राजस्थान एफेक्टेड एरियाज एक्ट, 1952 की धारा 3 एवं 4 के तहत जारी अधिसूचना के अनुसार राहत संबंधी प्रावधान 6 माह तक प्रभावी रहेंगे।

कलेक्टर ने दिए राहत व्यवस्था के निर्देश
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने तहसीलदारों एवं संबंधित अधिकारियों को राहत व सहायता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व,कृषि,पशुपालन, जन स्वास्थ्यअभियांत्रिकी सहित अन्य विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने,फसल खराबे का आकलन,पात्र किसानों की पहचान,पेयजल आपूर्ति,चारा डिपो,पशु शिविर एवं पशु चिकित्सा सेवाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

अधिसूचना के तहत भू-राजस्व वसूली के स्थगन,ऋण स्थगन तथा अन्य निर्धारित राहत उपायों का लाभ पात्रता अनुसार दिया जा सकेगा।