हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन
हल्द्वानी(दूरदृष्टीन्यूज),हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन। शहर की सुप्रसिद्ध रामलीलाओं में से सुभाष नगर में नवदुर्गा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में द्वितीय दिवस की रामलीला का मंचन हुआ। इस दौरान ताड़का वध, सुबाहु वध और गौरी पूजन के प्रसंग प्रस्तुत किए गए।
आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत
मंचन में राम का अभिनय कार्तिक और सीता का अभिनय भावेश मेलकानी ने किया। पुष्प वाटिका में गौरी पूजन का प्रसंग छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
गौरी मां के अभिनय में भावेश दुर्गापाल पुत्र कमलेश दुर्गापाल (लेखागार,विद्युत भंडार खंड, हाइडिल) ने पहली बार मंच पर अभिनय किया। उनके साथ कई अन्य बच्चों ने भी पहली बार रामलीला में भाग लेकर सराहना बटोरी। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
