नवरात्रा शुरू घर-घर हुई घट स्थापना

मेहरानगढ़ स्थित चामुंडा मां के मंदिर में गूंजे माता के जैकारे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नवरात्रा शुरू घर-घर हुई घट स्थापना। देवी की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गए। इस मौके पर माता के मंदिरों और घरों में भी शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई। लोगों ने नवरात्र व्रत का संकल्प लेकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रा में मंदिरों के साथ घरों में भी दुर्गा सप्तशती,दुर्गा चालीसा, रामचरित मानस के नवाह्नपरायण के पाठ हुए।

नवरात्रा के पहले दिन रविवार को शुभ मुहूर्त में देवी का आह्वान,स्थापना व पूजन किया गया। मेहरानगढ़ स्थित चामुंडा मां के मंदिर समेत शहर के सभी देवी मंदिरों में सवेरे से ही भक्तों ने पहुंचकर शक्ति की देवी की पूजा-अर्चना की। मेहरानगढ़ स्थित चामुंडा माता मंदिर में सवेरे सात बजे से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्त माता के जैकारे लगाते हुए आ रहे थे। इसके साथ ही शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। माता का थान स्थित चामुंडा माता मंदिर,मंडोर कृषि मंडी की पहाडिय़ों में स्थित संतोषी माता का मंदिर,उम्मेद उद्यान स्थित देवी मंदिर सहित अन्य देवी मां के मंदिरों में भी भक्तों की दर्शनों के लिए भीड़ रही।

गज सिंह ने सपत्नीक पूजा अर्चना की मेहरान गढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि नवरात्रा स्थापना पर सप्तशती पाठ का संकल्प और थापना का मुहूर्त दोपहर 12.05 से 12.51 बजे के बीच किया गया। पूर्व नरेश गजसिंह व हेमलता राज्ये ने इस मुहूर्त के अनुसार मेहरानगढ़ के चामुंडा माता मंदिर में दर्शन कर व पूजा की,उन्होंने मारवाड़ की सुख-समृद्धि की मां चामुंडा से प्रार्थना की।
ललित कुमार त्रिवेदी, जितेंद्र राज जोशी, अश्विनी कुमार दवे, अश्वनी कुमार त्रिवेदी, भगवान सिंह राजपुरोहित,सुरेश व्यास घनश्याम त्रिवेदी ने विधिवत परंपरा अनुसार पूजा अर्चना करवाई।

जयपुर से ज्वेलरी एग्जीबिशन में आए व्यापारी के गहने चोरी

मंदिर में दर्शनों की विशेष व्यवस्था
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी प्रशासन के सुझाव के अनुसार प्रात: सात बजे जयपोल व फतेहपोल के द्वार दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए व दर्शनों की व्यवस्था की गई। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट प्रबंधन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से व्यवस्था में जुटे रहे। पूरे नवरात्रा के दौरान यही व्यवस्था रहेगी।

जयपोल के बाहर से लेकर मंदिर तक दर्शनों की एक पंक्ति व्यवस्था रही एवं डीएफएमडी गेट से ही जयपोल व फतेहपोल से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया गया। पट्टे पर महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों के लिये आने-जाने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार पुरुषों एवं युवाओं के लिये सलीम कोट से होते हुए बसन्त सागर से आने-जाने की व्यवस्था की गई।

जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि महापर्व शुरू
राईका बाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि महापर्व घट स्थापना के साथ सैनाचार्य अचला नंदगिरी के सानिध्य में शुरू हुआ। सैनाचार्य के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि मंदिर परिसर में बने अखंड हवन यज्ञ कुंड पर नौ दिन तक पंडित अंबालाल चौबीसा,राम प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ का वाचन किया जाएगा।
हवन मे आहुतियां दी जाएगी।

आज घट स्थापना से पूर्व गणेश पूजन पाठ पूजन कर माताजी की स्थापना की गई। घट स्थापना के अवसर पर प्रदीप,रेखा, दीपांशु,महावीर लुनिया, पुनीत अग्रवाल,महावीर सिंह गंटिया,संजीव माथुर,नरेंद्र रोपिया कानाराम रोपिया धीरज चौहान,नरपत सिंह राजपुरोहित,भोपाल सिंह पवार,मनोज सिंघवी, श्याम बाबू नरेंद्र पवार, रमेश त्रिपाठी,अनुपराम सेन,मोती सेन,ओम दत्त त्रिपाठी,गौरव बागड़ी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।