चोरी का आरोपी गिरफ्तार 3 एसी कंप्रेसर और बोलेरो कैंपर बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरी का आरोपी गिरफ्तार 3 एसी कंप्रेसर और बोलेरो कैंपर बरामद। आऊ पंचायत समिति में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। भोजासर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए तीन एसी कंप्रेसर और घटना में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर गाड़ी बरामद की है।
फलोदी एसपी आदित्य काकडे के निर्देश पर संपत्ति अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण और सर्किल ऑफिसर लोहावट भवानीसिंह की निगरानी में थाना प्रभारी जमील खान के निर्देश पर एक टीम बनाई गई थी।
छह माह में 9.97 करोड़ यात्रियों ने की रेल यात्रा रेलवे को 2044 करोड़ रुपए की आय
पंचायत समिति आऊ के विकास अधिकारी राणाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिसर से तीन एसी कंप्रेसर चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज देखे। जानकारी इकट्ठा कर संदिग्ध कालूराम को प्रताप नगर खारिया,भोजासर से पकड़ा गया। पूछताछ में कालूराम ने चोरी करना कबूल किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।
