डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार वृद्ध की मौत
डंपर चालक को गोरा होटल नाके पर पकड़ा -लोगों ने पकड़ा और पीटा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार वृद्ध की मौत। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित विनायकिया के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पाबूपुरा निवासी 55 साल के रणजीत पुत्र इंद्रसिंह नायक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक झंवर के कागनाडा निवासी सुरेश मौके से डंपर लेकर फरार हो गया।
गोरा होटल चौकी के पास उसे कुड़ी थाना पुलिस ने हिरासत में लिया। आक्रोशित भीड़ ने चालक सुरेश की जमकर धुनाई की। बचने के लिए वह दुकान में घुस गया। बाद में एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एयरपोर्ट थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि घटना अपरान्ह करीब 3.45 बजे की है।
छह माह में 9.97 करोड़ यात्रियों ने की रेल यात्रा रेलवे को 2044 करोड़ रुपए की आय
फोन से सूचना मिली कि विनायकिया के आगे सडक़ पर डंपर से दुर्घटना हुई है। मौके पर पहुंचने पर सडक़ पर बाइक पड़ी मिली। उसके पास पाबूपुरा निवासी रणजीत का शव पड़ा था। हादसे में उनका सिर बुरी तरह फट गया था। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया था।
गोरा होटल नाके पर तैनात कर्मचारियों ने डंपर को रुकवाकर चालक को पकड़ा। इसके बाद डंपर और चालक को कुड़ी भगतासनी पुलिस के माध्यम से एयरपोर्ट थाने लाया गया। शव को एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
