1418 नवआरक्षकों ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ

आरपीटीसी व पीटीएस जोधपुर का संयुक्त दीक्षान्त परेड समारोह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1418 नवआरक्षकों ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के सुल्तान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को संयुक्त दीक्षान्त परेड समारोह आयोजित हुआ।

आरपीटीसी प्रधानाचार्य डॉ.महावीर सिंह राणावत ने बताया कि आरपीटीसी के बैच 92/26 के 847 और पीटीएस के बैच 41/26 के 571 सहित कुल 1418 नवआरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली। इनमें 981 महिला नवआरक्षी शामिल थीं।

मुख्य अतिथि एडीजी प्रशिक्षण एचजीआर सुहास ने परेड की सलामी ली और जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। डीआईजी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने शपथ दिलाई।

300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया मेहरानगढ़ जियोहैरिटेज वॉक में हिस्सा

परेड का नेतृत्व नव आरक्षी कविता कुमारी ने किया। महिला आरक्षकों ने लेजिम नृत्य और यूएसी का प्रदर्शन किया।

सर्वश्रेष्ठ नवआरक्षी सम्मानित
आरपीटीसी बैच 92/26:-
ऑल राउंडर-कविता कुमारी,ड्रिल-विशाखा कुमारी शर्मा,फायरिंग- डिम्पल शर्मा,आउटडोर- राधा,इंडोर-विरेन्द्र कुमार

पीटीएस बैच 41/26:- ऑल राउंडर-सुनिता, इंडोर-मंजु कंवर, आउटडोर-रूचिता चौहान,फायरिंग-मनीष, ड्रिल-लक्ष्मण सिंह।

इस अवसर पर एनसीबी जोनल निदेशक घनश्याम सोनी,बीएसएफ डीआईजी रतनलाल बवड़िया सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Related posts: