चित्र बनाओ-इनाम पाओ चित्रकला एक्टिविटी रविवार को
आदर्श नगर में गणपति महोत्सव पर बच्चों के लिए चित्रकला एक्टिविटी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चित्र बनाओ-इनाम पाओ चित्रकला एक्टिविटी रविवार को। इन दिनों चल रहे गणपति महोत्सव के उपलक्ष्य में आदर्श नगर कॉलोनी में बच्चों के लिए विशेष पेंटिंग एक्टिविटी “चित्र बनाओ- इनाम पाओ” का आयोजन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज
आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कॉलोनी के सभी बच्चे भाग ले सकेंगे। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हनी वाली इस पेंटिंग एक्टिविटी में चित्रकारी के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
कार्यक्रम की मुख्य बातें
आदर्श नगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होने वाली चित्रकला एक्टिविटी की थीम
गणपति/गणेश महोत्सव रखी गई है। इसमें प्रतिभागी बच्चे गणपति और गणेश उत्सव की थीम पर अपनी कल्पना को साकार करेंगे।
तिथि व समय
रविवार,20 सितंबर को प्रातः 10:30 से 12:30 बजे तक ऑन स्पॉट चित्र बनाने होंगे। घर से बनाकर लाए गए चित्र मान्य नहीं होंगे।
नियम व शर्तें
-ऑन-स्पॉट चित्रकारी होगी
-घर से बना चित्र मान्य नहीं होगा।
-चित्रकारी के लिए शीट आयोजन समिति की ओर से दी जाएगी।
-कलर,पेंसिल,रबर,ब्रश और दफ्ती (स्पोर्टिंग पैड) प्रतिभागी को स्वयं लाने होंगे।
-चित्र बनाने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
-रेफरेंस के लिए चित्र या मोबाइल देख सकते हैं।
-चित्र बना कर जमा करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि
शनिवार शाम 7:30 बजे तक,इच्छुक बच्चे अपना नाम,मकान नंबर और मोबाइल नंबर मकान नंबर 20E/49 पर दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद आने वाले नामों पर विचार नहीं किया जाएगा।
गणपति उत्सव के तहत बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र/पेंटिंग की प्रदर्शनी मंदिर परिसर में लगाई जाएगी।
