स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथ

विशेष अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यालय होंगे पुरस्कृत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथ। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

शपथ के बाद रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित न रहकर हमारी कार्यशैली और दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर कार्यालय न केवल बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करता है, बल्कि इससे कार्य के प्रति सकारात्मक माहौल भी बनता है।

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधीनस्थ कार्यालयों को निर्देश दिए कि अगले तीन दिवस में अपने- अपने कार्यालयों की विशेष सफाई करवाकर उन्हें स्वच्छ,व्यवस्थित एवं सुंदर बनाया जाए। उन्होंने कार्यालयों में अनावश्यक सामग्री हटाने, रिकॉर्ड एवं सामान को व्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

विशेष अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यालय होंगे पुरस्कृत
डीआरएम त्रिपाठी ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत विशेष अभियान में अपने कार्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में विशेष एवं विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले कार्यालयों का निरीक्षण/विजिट किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जिले की 6 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए 16 अभ्यर्थियों के 17 नामांकन वैध
उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने कार्यस्थल को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीयहै की ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत जोधपुर मंडल में 17 से 30 सितंबर तक विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही ज्ञानोदय स्कूल, विभिन्न विभागों, कोचिंग डिपो एवं अन्य रेलवे परिसरों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों एवं अभियान की जानकारी प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच का संचालन राजकुमार जोशी ने किया।