विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर
रक्तदान-महादान का दिया संदेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर। विधि संकाय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के प्रति सेवा व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में NSS इकाई-1 के प्रभारी डॉ. शीतल प्रसाद मीना ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी और स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। NSS इकाई-2 के प्रभारी डॉ.पुष्पेंद्र कुमार मुसा ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत
इकाई-3 के प्रभारी डॉ. कुचटा राम ने स्वयंसेवकों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो.सुनील आसोपा ने भी स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों के समक्ष प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय मूल्यों का विकास भी आवश्यक है और NSS द्वारा आयोजित ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
शिविर में नवीन पंवार, दिव्यांशी,सैजल,अर्जुन दास,कुसुम एवं नरपत सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान के लिए आगे आए। चिकित्सकीय टीम द्वारा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में NSS स्वयंसेवकों,तीनों इकाइयों के प्रभारी शिक्षकों तथा फैकल्टी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
