वार्ड 50 जीतकर भाजपा की कुल सीटें हुई 45

  • हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 82 मतों से मात दी
  • रिपोलिंग के बाद रिजल्ट जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वार्ड 50 जीतकर भाजपा की कुल सीटें हुई 45। जोधपुर नगर निगम के चुनाव में वार्ड 50 के मतदान केंद्र 338 पर बुधवार को हुए पुनर्मतदान के बाद गुरुवार सुबह इस वार्ड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के हेमाराम चौधरी 82 मतों से विजय घोषित किए गए हैं।

इस परिणाम के साथ ही जोधपुर निगम की सभी सीटों पर अब तस्वीर साफ हो गई है। जोधपुर नगर निगम के चुनाव में अब भाजपा को 45 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। वहीं 10 सीट पर निर्दलीय और एक सीट पर आरएलपी जीती है। नगर निगम में भाजपा को महापौर बनने के लिए 100 सदस्यों में 51 सदस्यों की आवश्यकता है। ऐसे में अब 6 निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा यहां अपना बोर्ड बना सकती है।

गौरतलब है कि काउंटिंग के दौरान वार्ड 50 के 338 बूथ की ईवीएम 14 सितंबर को खराब हो गई थी। इस दौरान रिजल्ट भी काफी देर तक रोका गया। आखिर में यहां दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया। यहां 1025 मतदाता थे। इसके लिए बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7 कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में दोबारा वोटिंग हुई।

तलाक के बाद हाईकोर्ट की समझाइश से बदला फैसला

रि-पोलिंग में शाम 6 बजे तक इस बूथ पर 72.39 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इस दौरान 1025 में से 742 मतदाताओं ने मतदान किया। वोटिंग के बाद आज सुबह काउटिंग की गई। रिटर्निंग अधिकारी रामकिशोर मीणा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार हेमाराम चौधरी को 1,725 मत और कांग्रेस प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जांगिड़ को 155 और निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 मत प्राप्त हुए। यहां 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

सात निर्दलीय भाजपा में जोधपुर नगर निगम चुनाव में 10 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं, जबकि एक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीता है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े चार प्रत्याशी भाजपा के खेमे में पहुंच चुके हैं,जबकि कांग्रेस के तीन बागी भी भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में महापौर बनाने के लिए राज्य मंत्री केके बिश्नोई को जिम्मेदारी सौंपी है। बिश्नोई अपनी टीम के साथ पूरा प्रबंधन कर चुके हैं। सभी विजयी पार्षद माउंट आबू में रखे गए हैं।

25 सितंबर को चुने जाएंगे मेयर
इधर,चुनाव आयोग ने मेयर और डिप्टी मेयर की तारिखों का ऐलान कर दिया है। 25 सितंबर को मेयर और 26 सितंबर को डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। मेयर चुनाव के लिए 19 सिंतबर तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 21 सिंतबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

22 सिंतबर तक नाम वापसी हो सकेगी और इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 25 सिंतबर को मेयर का चुनाव होगा। डिप्टी मेयर लिए 26 सिंतबर नामांकन दाखिल किए जाएंगे और इसी दिन वोटिंग के बाद रिजल्ट जारी होगा।

Related posts: