मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की शपथ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की शपथ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ और राज्यपाल-कुलाधिपति के निर्देशानुसार मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय, जोधपुर में बुधवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कुलगुरु डॉ.एमके आसेरी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली। इस अवसर पर प्रति-कुलगुरु डॉ.योगी राज जोशी,कुलसचिव अयूब खान,परीक्षा नियंत्रक डॉ.जयराम रावतानी,वित्त सलाहकार सिद्धार्थ चारण,उप कुलसचिव डॉ.भवानी सिंह सहित समस्त प्रशासनिक एवं तकनीकी स्टाफ मौजूद था।

MDM अस्पताल में रक्तदान शिविर में 114 यूनिट रक्त संग्रह

कुलगुरु डॉ.आसेरी ने सभी को किसी भी हानिकारक मादक पदार्थ का सेवन न करने, परिवार,दोस्तों,रिश्तेदारों और संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ,जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

सभी अधिकारियों- कर्मचारियों ने जीवन में स्वस्थ मूल्यों को बनाए रखने और नशा मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related posts: