भाजपा प्रत्याशी हेमा राम चौधरी जीते

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा प्रत्याशी हेमा राम चौधरी जीते। नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के मतदान केंद्र संख्या 338 में हुए पुनर्मतदान के वोटों की गिनती आज सुबह पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई। यहां जारी परिणाम के अनुसार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करवाई है।

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

परिणाम के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी हेमा राम चौधरी 1,725 मत प्राप्त कर 83 मतों के अंतर से विजयी रहे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत (1,641 ईवीएम एवं 1 डाक मतपत्र) प्राप्त हुए।

इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जाँगिड़ को 155 तथा निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 मत प्राप्त हुए। 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।