प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधानमंत्री का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि पीएम के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष की राष्ट्रसेवा को समर्पित यह अभियान सेवा,समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जाएगा।

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। शाम 7 बजे भाजपा कार्यकर्ता,बूथ समिति सदस्य,लाभार्थी और आमजन अपने घरों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना करेंगे। बूथ कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर पहुंचकर उनके साथ दीया जलाएंगे।

जोधपुर जेल से वीडियो वायरल!

शहरवासियों से दीया जलाकर शुभकामनाएं देने और सेवा कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सरकारी व निजी स्कूलों में पीएम के जीवन,सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना पर चित्रकला सहित रचनात्मक प्रतियोगिताएं होंगी।

संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धनाड़िया ने बताया कि अभियान के दौरान ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘25 साल 25 कहानियां’ जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर गौरव जैन को सेवा संकल्प अभियान का जिला संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान को बूथ स्तर तक सक्रियता और जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।