घर का ताला खोले बिना लाखों के जेवर व नकदी चोरी
अलमारी से चाबी निकाल कर वारदात
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर का ताला खोले बिना लाखों के जेवर व नकदी चोरी। शहर के भट्टी की बावड़ी टेंपो स्टेण्ड के नजदीक एक घर में रात के समय चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर के तोले खोले बगैर नगदी और जेवरात ले गए। अलमारी से चाबी को निकाल कर वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना को लेकर किसी जानकार का हाथ होने की भी आशंका जताई जाती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अग्रिम जांच चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस की तरफ से की जा रही है। भट्टी की बावड़ी,टेम्पो स्टैंड के पास निवासी ईश्वर सिंह गहलोत ने रिपोर्ट दी।
रंगाई-छपाई के सामान से भरी पिकअप जब्त
इसमें बताया कि 12 सितंबर की सुबह काम पर चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी पीहर चली गई थीं। 14 सितंबर की शाम करीब 6 बजे पत्नी घर लौटी और छत पर गई तो गेट के घुमघुमे में टूट-फूट नजर आई। इसके बाद घर की अलमारियां जांचने पर चोरी का पता चला।
घर में दो अलमारियां पास-पास रखी थीं। अज्ञात व्यक्ति ने एक अलमारी से चाबी निकाल कर दूसरी अलमारी का लॉक खोला और उसमें रखे गहने व एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। खास बात यह रही कि अलमारी का ताला तोड़ा नहीं गया और गहनों के डिब्बे भी वापस बंद कर दिए गए।
यह सामान हुआ चोरी
चोरी गए सामान में करीब 4 तोला सोने का बाजू, करीब 2 तोला सोने की छोटी-बड़ी चेन,1.5 तोला सोने का गले का हार और करीब 1 तोला सोने की कंठी सहित अन्य आभूषण बताए गए हैं। घटना 12 से 14 सितंबर के बीच होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक भंवराराम को जांच सौंपी है।
