कचहरी परिसर से युवक का अपहरण
- पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- वारदात के चंद घंटों में अपहृत युवक को मुक्त कराया
- घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कचहरी परिसर से युवक का अपहरण। कचहरी परिसर से युवक का अपहरण कर ले जाने के मामले में उदयमंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 सितंबर को कचहरी परिसर से प्रेम नामक युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू की और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस की कार्रवाई से भनक लगने पर आरोपी युवक को खेड़ापा क्षेत्र में छोडक़र फरार हो गए।
मेघ ऋषि जयंती पर सूर्यनगरी हुई मेघमय
इसके बाद पुलिस ने लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को दस्तयाब किया और अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमाराम उर्फ ओम डुडी निवासी खारी खुर्द,किशनाराम निवासी हरढाणी,मोहनराम निवासी जैतियावास तथा सुनील चौधरी निवासी खारी खुर्द के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष कुमार चौधरी के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह देवड़ा व सहायक पुलिस आयुक्त हरजीराम के सुपरविजन तथा थानाधिकारी उदयमंदिर सुरेश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
