नगर निगम जोधपुर के वार्ड 50 के पुनर्मतदान की मतगणना गुरुवार को

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नगर निगम जोधपुर के वार्ड 50 के पुनर्मतदान की मतगणना गुरुवार को। नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के मतदान केंद्र संख्या 338 (राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 07 कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड -दायां भाग) की मतगणना 17 सितंबर को प्रातः 8 बजे से होगी।

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) (नगर पालिका) आलोक रंजन ने आदेश जारी कर जारी कर अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य दिशा- निर्देश
आदेश के तहत मतगणना 17 सितंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके लिए मतगणना कक्ष (कम्यूनिकेशन लेब) में एआरओ टेबल,कंप्यूटर टेबल और मतगणना टेबल की व्यवस्था की गई है।

जेआईए के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न,सोनू भार्गव बने अध्यक्ष

ईवीएम व सामग्री जमा कराने की व्यवस्था
मतगणना के बाद पोल ईवीएम को सील कर राजकीय महिला पोलिटेक्निक कॉलेज जोधपुर के कमरा संख्या 42 में तथा रिजर्व ईवीएम को कमरा संख्या 07 में जमा करवाया जाएगा। वाविधिक एवं असाविंधिक लिफाफा ईत्यादि सामग्री बक्से में सील कर राजकीय मुद्रणालय में स्थापित स्ट्रांग रूम में जमा होगी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। पुलिस आयुक्त जोधपुर को सभी आगंतुकों के एंट्री पास की जांच सुनिश्चित कर ही प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं।

वीडियोग्राफी व निगरानी
मतगणना कक्ष और स्ट्रांग रूम की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। प्रत्येक मतगणना टेबल पर 1 सांख्यिकी कर्मचारी तैनात रहेगा।

मीडिया सेंटर
मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय में एनआईसी के पास स्थित कक्ष में मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिक प्रकोष्ठ, कंप्यूटर (आईटी) प्रकोष्ठ, भण्डार,जल-बिजली- पार्किंग व्यवस्था और अल्पाहार प्रकोष्ठ के प्रभारियों को अपने अपने दायित्वों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।