शराब के नशे में लगाया फंदा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब के नशे में लगाया फंदा। शहर के मंंडोर स्थित आंगणवा की एक कॉलोनी में शराब के नशे में व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तरफ से मर्ग दर्ज किया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
चोर घर से जेवरात व एलईडी चुरा ले गए
मंडोर पुलिस ने बताया कि राकेश विहार कॉलोनी आंगणवा में रहने वाले 45 साल के शैतानराम पुत्र बाबूलाल ने अपने घर में शराब के नशे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने चैक कर मृत बता दिया। उसके पुत्र सुभाष की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
