पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई मतगणना

नगरनिगम चुनाव-2026

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नगर निगम चुनाव की मतगणना आज सुबह राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई। 100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला के लिए ईवीएम के खुलने पर सामने आने लग गया। शुरुआती रुझान में वार्ड नम्बर 71 से कांग्रेस की शुभलक्ष्मी पुरोहित अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा गायत्री सोनी से नौ वोट आगे चल रही है। तीसरे नम्बर पर ज्योति सांखला चल रही है। इसी प्रकार वार्ड 51से कांग्रेस की सरस्वती प्रजापत 3471,भाजपा की मंजू देवी 3325 निर्दलीय रेखा कंवर 601पर चल रही हैं। इसी प्रकार वार्ड 31से कांग्रेस के शाहबुद्दीन 3126 ,निर्दलीय अब्दुल को 2250 वोट मिले हैं। तीन घंटे में चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। अब तक दो वार्ड में भाजपा और पांच पर कांग्रेस और एक में निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

117 राउंड में हो रही है मतगणना
100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुरू हो गया। नगर निगम चुनाव में 100 वार्डों से मैदान में उतरे 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला इवीएम से निकलना शुरू हो गया है। सुबह 8 बजे से शहर के पॉलोटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग शुरू हो गई। शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती की गई,इसके बाद अन्य मतों की गणना शुरू हुई।

मतगणना के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के 10 रूम में वार्ड अनुसार अलग-अलग टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के लिए 117 राउंड निर्धारित किए गए हैं और प्रशासन के मुताबिक करीब तीन घंटे में चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके साथ ही पता चल जाएगा कि कौनसे वार्ड से कौनसी पार्टी का प्रत्याशी पार्षद का चुनाव जीता है।

काउंटिंग शुरू होने के साथ ही वार्डवार रुझान सामने आने लग जाएंगे। ऐसे में प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजरें आंकड़ों पर टिकी हुई हैं। मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे चप्पे पुलिस कर्मी तैनात हैं। मतगणना कर्मियों के लिए अलग अलग गेट से प्रवेश दिया गया। गेट पर पूरी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।