प्रातः 10 बजे तक 19.97 प्रतिशत मतदान
- नगर निगम जोधपुर आम चुनाव 2026
- 100 वार्डों में शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान जारी
- 1.42 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रातः 10 बजे तक 19.97 प्रतिशत मतदान। नगर निगम जोधपुर आम चुनाव 2026 के तहत नगर निगम क्षेत्र के 100 वार्डों में शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से चल रही है। सभी मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ तथा मतदाताओं द्वारा उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है।
पुलिस आयुक्त की जवानों से अलर्ट रहने के दिशा निर्देश
निर्वाचन विभाग द्वारा प्रातः 10 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 19.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस अवधि तक कुल 1,42,247 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है।
प्रातः 10 बजे तक मतदान की स्थिति
नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 7,12,168 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से प्रातः 10 बजे तक 1,42,247 मतदाता मतदान कर चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल 19.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

