Doordrishti News Logo

रेत के टीले में धंसी कार में मिला 236 किलो डोडा-पोस्त

  • कार की सीटें हटाकर भरा था गया था मादक पदार्थ
  • कार जब्त
  • तस्कर फरार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेत के टीले में धंसी कार में मिला 236 किलो डोडा-पोस्त। फलोदी पुलिस ने मटोल चक के पास रेत के टीले में धंसी एक कार से 236.541 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और अज्ञात तस्कर की तलाश कर रही है।

सीआई नरेश कुमार निर्वाण ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद एसआई किसनाराम अपनी टीम के साथ मटोल चक पहुंचे। वहां पुलिस को रेत के टीले में एक काले रंग की कार फंसी हुई मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें प्लास्टिक के कई कट्टे भरे हुए थे।

जांच करने पर पता चला कि इन कट्टों में डोडा पोस्त भरा हुआ था। रेत में बुरी तरह फंसी इस कार को पुलिस टीम ने काफी मेहनत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद कार को फलोदी थाने लाया गया। पुलिस ने मौके पर और आसपास के इलाके में तस्कर की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

एनडीपीएस के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया था। पुलिस का मानना है कि डोडा पोस्त से भरी यह कार रेत में फंस गई थी। तस्कर ने इसे निकालने की कोशिश की होगी, लेकिन कामयाब नहीं होने पर वह कार छोडक़र भाग गया।

चार अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेटें मिली 
कार की जांच में कुछ और अहम बातें सामने आईं। तलाशी के दौरान वाहन में चार अलग- अलग फर्जी नंबर प्लेटें मिलीं। ड्राइवर सीट के अलावा आगे सिर्फ एक सीट लगी थी,जबकि पीछे की सभी सीटें हटा दी गई थीं।

पुलिस के मुताबिक,सीटें हटाने से कार में बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त के कट्टे भरे जा सके थे। कार का पिछला शीशा भी टूटा हुआ मिला है और आगे के शीशे पर खरोंच के निशान हैं। पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts: