Doordrishti News Logo

तीन वाहन चोरों को पकड़ा

-सिंधी कॉलोनी में चोरी हुई बाइक का खुलासा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन वाहन चोरों को पकड़ा। शहर की शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने सिंधी कॉलोनी में घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

सालावा रोड पर रंजिश के चलते कंस्क्ट्रशन ठेकेदार पर हमले का आरोप

पुलिस ने बताया कि विनोद सिंह पुत्र मनोज सिंह सिंधलीधर निवासी बाकानेर,पुलिस थाना मनावर,जिला धार (मध्यप्रदेश),सोमसिंह पुत्र दर्शनसिंह सिंधलीधर निवासी गंधवानी,पुलिस थाना गंधवानी,जिला धार (मध्यप्रदेश) तथा बादल सिंह पुत्र किशोर सिंह सिंधलीधर,निवासी बाकानेर,पुलिस थाना मनावर,जिला धार (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस मामले में चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी सहित आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल