जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी
- नगर निकाय आम चुनाव-2026
- कुल 1864 नामांकन प्राप्त हुए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को सम्पन्न हुई। जिले में नगर निगम जोधपुर सहित सात नगरीय निकायों के लिए अंतिम दिन कुल 1474 अभ्यर्थियों द्वारा 1671 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 1647 अभ्यर्थियों ने 1864 नामांकन प्रस्तुत किए है।
100 वार्डों के लिए 864 नामांकन पत्र दाखिल
नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों में अंतिम दिन 698 अभ्यर्थीयों द्वारा 823 नामांकन पत्र दाखिल किए गए तथा कुल 725 अभ्यर्थियों द्वारा 864 नामांकन प्रस्तुत किए गए।
नगर पालिका बालेसर सत्ता के 25 वार्डाे में अंतिम दिन 101 अभ्यर्थियों द्वारा 102 नामांकन पत्र तथा अब तक कुल 124 अभ्यर्थियों द्वारा 125 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।
नगर पालिका तिंवरी के 25 वार्डों में अंतिम दिन 108 अभ्यर्थियों द्वारा 109 नामांकन तथा कुल 111 अभ्यर्थियों द्वारा 112 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।
नगर पालिका मथानिया के 25 वार्डों में अंतिम दिन 127 अभ्यर्थी द्वारा 129 नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया। तथा कुल 128 अभ्यर्थी द्वारा 130 नामांकन पत्र ही प्रस्तुत किया गया है।
इसी प्रकार नगर पालिका भोपालगढ़ के 25 वार्डों में अंतिम दिन 201 अभ्यर्थियों द्वारा 243 नामांकन पत्र तथा कुल 213 अभ्यर्थियों द्वारा 258 नामांकन प्रस्तुत किए गए।
नगर पालिका पीपाड़ सिटी के 35 वार्डों में अंतिम दिन 125 अभ्यार्थियों ने 138 नामांकन प्रस्तुत किये तथा कुल 159 अभ्यर्थियों ने 173 नामांकन प्रस्तुत किए हैं।
नगर पालिका बिलाड़ा के 40 वार्डों में अंतिम दिन 114 अभ्यर्थियों ने 127 नामांकन प्रस्तुत किये तथा कुल 187 अभ्यर्थियों ने 202 नामांकन प्रस्तुत किए।
इस प्रकार जिले के सात नगरीय निकायों में अंतिम दिन कुल 1671 नामांकन पत्र दाखिल किए गए तथा अब तक कुल 1864 नामांकन दाखिल किए गए।
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है, जबकि चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।
