सावन उत्सव में महिलाओं ने जमकर की मस्ती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सावनउत्सव में महिलाओं ने जमकर की मस्ती। महावीर पुरम विकास समिति द्वारा ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सावन महाउत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सावन के रंग में रंगकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देना आयुर्वेद विवि की प्राथमिकता: कुलगुरु

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक नृत्य,सामूहिक घूमर सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए नृत्य,खेल,खान-पान एवं आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया। पूरे मंदिर परिसर में सावन की उमंग,उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम महावीर पुरम विकास समिति के अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा एवं सचिव राजेश बोड़ा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को व्यवस्थित एवं यादगार बनाने में रश्मि माथुर, प्रभा,रश्मि आसोरिया,आशा,उगम कौर,वंदना, सोनाली, वर्षा,कविता एवं सरस्वती सहित सभी महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।

अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन कॉलोनी की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। सभी महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सावन महा उत्सव को एक यादगार,खुशनुमा एवं आनंदमय आयोजन बना दिया।