81 आरपीएस का तबादला
- निकाय चुनाव हलचल
- जोधपुर रेंज में आए 7 अधिकारी
- चैनसिंह महेचा एडीसीपी
जोधपुर पुलिस आयुक्तालय - लखावत को सीआईडी एसएसबी जोन का जिम्मा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),81 आरपीएस का तबादला। निकाय चुनावों की घोषणा के साथ प्रदेश सरकार के विभिन्न महकमों में तबादलों का दौर मंगलवार की देर रात तक जारी रहा। बुधवार को आचार संहिता लगने पर इस पर अब ब्रेक लग गया है। मंगलवार की देर रात कार्मिक विभाग की तरफ से 81 आरपीएस का तबादला किया गया।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की पुन: काउंसलिंग की मांग
इसमें 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं 24 उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी है। जोधपुर रेंज और आयुक्तालय में 7 अधिकारी आए है। जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में एडीसीपी चैनसिंह महेचा को अपराध एवं सतर्कता का जिम्मा दिया गया है। वे इससे पहले पाली जिले मेें बाली एएसपी रह चुके हैं। जोधपुर में काफी समय से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।
भोपालसिंह लखावत को जोधपुर ग्रामीण से सीआईडी एसएसबी जोन जोधपुर में लगाया गया है। रामेश्वर लाल मीणा को श्रीगंगानगर से जोधपुर ग्रामीण में ट्रांसफर किया गया है। डिप्टी कमाण्डेंट छठीं बटालियन आरएसी धौलपुर से सुरेश सांखला को जैसलमेर,नरेद्र कुमार एसीबी से सिरोही एवं किशोरसिंह को सिरोही से बाली पाली स्थानातंरित किया गया है।
इसके अलावा कार्मिक विभाग की तरफ से 24 डिप्टी एसपी का भी तबादला किया गया। जिसमें एएनटीएफ जयपुर में पदास्थापित मांगीलाल विश्रोई को जोधपुर पुलिस आयुक्तालय कंट्रोल रूम में एसीपी लगाया गया है। जोधपुर में एक मात्र डिप्टी एसपी का स्थानांतरण किया गया।
आयुक्तालय जोधपुर में एएसआई और हैडकांस्टेबलों का तबादला
पुलिस आयुक्तालय जोधपुर मुख्यालय एवं यातायात के शहीन सी.ने 120 एएसआई और 53 हैडकांस्टेबल का पुलिस आयुक्तालय में ट्रांसफर का आदेश जारी किया।
