सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं के लिए 50 लाख स्वीकृत

विधायक शिक्षा का साथी योजना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं के लिए 50 लाख स्वीकृत। सरकारी विद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ बनाने की जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली की महत्वकांक्षी योजना विधायक शिक्षा का साथी के अन्तर्गत खेल प्रवृत्तियों के विकास के लिए कार्ययोजना निर्माण हेतु रातानाडा स्थित विधायक निवास पर करीब तीन दर्जन शारीरिक शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों ने विधायक के साथ सघन विचार-विमर्श किया। इस दौरान सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं के विकास के लिए विधायक कोष से 50 लाख की राशि स्वीकृत की गई।

साइबर ठगी और बैंकिंग सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

इस अवसर पर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलों को व्यक्तिगत चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्र की प्रतिष्ठा से जोडक़र कायाकल्प किया है। विधायक शिक्षा का साथी योजना के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं हैं, जिन्हें पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षण मिले तो वे जादू कर सकते हैं।

उन्होंने उपस्थित खेल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने समस्त खेल कौशल और ऊर्जा को खेल प्रवृत्तियों की अभिरुचि विकसित करने में निवेश कर दें,तो विद्यार्थियों के जीवन में अति सकारात्मक परिवर्तन आएगा क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक तो योजना बनाएं, संसाधनों की उपलब्धता का दायित्व मेरा है।

उप-जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह सोढ़ा ने कहा कि उन्होंने सरकारी विद्यालयों के विकास और विशेषत: खेल प्रवृत्तियों के विकास के लिए ऐसा समर्पित विधायक पहली बार देखा है,ऐसे अवसर का सभी खेल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों को लाभ उठाना चाहिए।

इस अवसर पर शाला क्रीड़ा संगम के प्रशिक्षक बृजपालसिंह ने राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान और न्यू गर्वन्मेन्ट स्कूल स्क्वेश कोर्ट के निर्माण की आवश्यकता प्रतिपादित की,जिस पर विधायक भंसाली ने इसे शीध्र ही क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया।

राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधि सोहनकिशन जोशी ने महाविद्यालय के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रशिक्षुओं को विद्यालयों से जोडने का आश्वासन दिया। विधायक शिक्षा का साथी योजना के विभागीय समन्वयक अनिल दाधीच ने कार्यक्रम का संचालन किया।

शारीरिक शिक्षकों की मांग के अनुरूप मौके पर ही विधायक कोष से 50 लाख की लागत से खेल संसाधनों की उपलब्धता हेतु राशि स्वीकृत कर टेबल टेनिस की 10 टेबल्स,वेट लिफ्टिंग की 5 मशीनें एवं प्लेटफार्म, कब्बडी मेट्स विथ लाइटिंग, 10 जुडो मेट्स, तीन मलखम्भ सेट और क्रेष मेट्स,जिम्नास्टिक मेट्स,पोल्स,8 पेरेलर और हॉरिजेन्टल पोल्स, स्केटिंग के 10 खिलाड़ी क्षमता के तीन सेट्स की स्वीकृति जारी कर दी गई है।