Doordrishti News Logo

सीएमई की तर्ज पर सीएनई का गठन

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीएमई की तर्ज पर सीएनई का गठन। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर की बैठक जिला अध्यक्ष जगदीश जाट के नेतृत्व में महात्मा गांधी चिकित्सालय के लेक्चरर हॉल में आयोजित हुई। बैठक में नर्सिंग संवर्ग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी समय में आंदोलन एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी।

शहर में मची सावन व तीज महोत्सव की धूम

बैठक में कैडर रिव्यू,वेतन विसंगति एवं नर्सिंग निदेशालय सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्य स्तरीय आंदोलन की रूपरेखा तय करने, कंटिन्यूइंग नर्सिंग एजुकेशन के लिए टीम गठित करने, आईएचएम एस पोर्टल के संचालन हेतु पर्याप्त कंप्यूटर उपलब्ध करवाने, मेडिकल कॉलेज परिसर में करणी माता की सवामणी आयोजित करने तथा सेवानिवृत्त होने वाले नर्सिंग कर्मियों को संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रामेश्वर टाक, बसंत रायल,आशीष मीणा,सुरेंद्र चौधरी, अचला राम चौधरी, अरविंद अपूर्वा,सीमा मुथा,तेज कंवर, हिम्मता राम भाकल,मोहम्मद फारूख सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव रखे।
जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया कि बैठक में सभी मुद्दों पर गहन मंथन किया गया।

विशेष रूप से कैडर रिव्यू,वेतन विसंगति एवं नर्सिंग निदेशालय के मुद्दों को लेकर जल्द ही राज्य स्तरीय आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा एवं आगामी गतिविधियां तय की जाएंगी। बैठक में सीएमई की तर्ज पर सीएनई का गठन किया गया तथा अरविंद अपूर्वा को इसका संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं कैडर रिव्यू एवं वेतन विसंगति के मुद्दों पर जमीनी रूपरेखा तैयार करने एवं गतिविधियों के संचालन के लिए अचला राम चौधरी को संयोजक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था एवं संचालन महात्मा गांधी चिकित्सालय संयोजक प्रभा नेगी द्वारा किया गया।

Related posts: