Doordrishti News Logo

शहर में मची सावन व तीज महोत्सव की धूम

  • कई स्थानों पर हुए आयोजन
  • महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में मची सावन व तीज महोत्सव की धूम। सावन और तीज के अवसर पर शहर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विभिन्न सामाजिक एवं महिला संगठनों की ओर से शहर के कई स्थानों पर सावन व तीज महोत्सव के आयोजन किए गए। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जैसलमेर स्टेशन पर डीआरएम ने परखी यात्री सुविधाएं

आयोजनों में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लिया। सावन के गीतों और लोकगीतों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रमों में राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी,तीज क्वीन, नृत्य,गीत एवं अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के तत्वावधान में सावन उत्सव 2026 का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन उत्सव में महिलाओं के लिए डांस,रैंप वॉक,मिस एवं मिसेज सावन,प्रश्नोत्तरी,एक्स्ट्रा टैलेंट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मिसेज डांस प्रतियोगिता में डिंपल गौड़ प्रथम एवं आशा गौड़ द्वितीय रहीं। मिस डांस में यशस्वी शर्मा प्रथम एवं कोमल दीक्षित द्वितीय रहीं। रैंप वॉक मिस वर्ग में अंतिमा प्रथम एवं साक्षी द्वितीय तथा रैंप वॉक मिसेज वर्ग में सुनीता शर्मा प्रथम एवं ममता राजपुरोहित द्वितीय रहीं।

इसके अलावा सुंदर सास-बहू,मां-बेटी तथा अन्य आकर्षक जोडिय़ों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम की संयोजक जसोदा गौड़ ने बताया कि विजेताओं एवं प्रतिभागियों को विभिन्न आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में अपूर्वा लाटा,ऐश्वर्या कॉलेज की कॉमर्स विभाग की एचओडी, कविता गौड़, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा कमेटी सदस्य तथा संतोष गौड़, संस्कार बीएड कॉलेज की प्राचार्य शामिल रहीं।

कार्यक्रम के आयोजन में विमला शर्मा,संगीता शर्मा,वर्षा गौड़,खुशबू गौड़,रेखा गौड़,मीनाक्षी कौशिक,मंजू लाटा,निशा शर्मा,ललिता गौड़ शोभा गौड़,शोभा शर्मा परमेश्वरी गौड़,सहित आयोजन समिति की अन्य महिलाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

श्रावण मास के उपलक्ष्य में बाईजी का तालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत,विश्वकर्मा मंदिर कमेटी बाईजी का तालाब और जांगिड़ समाज महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सावन महोत्सव श्रद्धापूर्वक और उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि पंचायत के वासुदेव बुढल,ज्योति स्वरुप धनेरवा, वीरेंद्र भाकरेचा, रमेश प्रकाश शर्मा,कमल आसदेव, मंदिर कमेटी के संरक्षक रामेश्वरलाल हर्षवाल, कमेटी पदाधिकारी गोपी किशन जांगिड़,प्रेमप्रकाश जायलवाल,हुकमाराम झिलोया,मिश्रीलाल कुलरिया,रामदयाल जादम,चेतन प्रकाश बरड़वा, कालुराम बरड़वा, राधेश्याम,घासीराम, गंगाराम बरड़वा,किशोर जांगिड़,महिला मंडल की विनती भाकरेचा, स्नेहलता जादम,सुनीता शर्मा,आशा शर्मा सहित अनेक महिलाओं व समाजबंधुओं की मेजबानी में सावन महोत्सव के दौरान कलाकारों ने सावन से ओतप्रोत मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी तो भक्त झूम उठे।

इस दौरान मंदिर को आकर्षक फूलमंडली, हरित पतो व विशेष रोशनी से सजाया गया और भगवान विश्वकर्मा व ठाकुरजी का झूलामय मनोरम श्रृंगार किया गया।

मनस्वी क्लब ऑफ़ कायस्थ लेडीज जोधपुर द्वारा आयोजित राखी- तीज मेला 2026 कायस्थ सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि मेले में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विभिन्न स्टॉलों पर हस्तनिर्मित राखियां, रेजिंग राखी,लुंबा राखी, कुंदन राखी, लहरिया चूडिय़ां एवं कंगन, डिजाइनर ड्राई फ्रूट,सत्तू, केक, राखी पर भेंट किए जाने वाले आकर्षक उपहार तथा गृहसज्जा उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। मेला संयोजिकाएं नीतू माथुर एवं आरती माथुर ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मारवाड़ी मनवार की सीईओ निर्मला शेखावत थीं। कार्यक्रम का संचालन वंदना माथुर ने किया।

रहवासी सोसायटी अरिहंत आंचल में सावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और शानदार अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन तारा सोलंकी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरुपा पटवा, कंचन सोलंकी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।