सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

  • सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में केशवानी परिवार की ओर से हुआ रुद्राभिषेक
  • मंदिरों व शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
  • नाग पंचमी भी मनाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़। श्रावण के तीसरे सोमवार पर भी शिवालयों व शिव मंदिरों में दिनभर जलाभिषेक,रूद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक के कार्यक्रम चलते रहे। इस दौरान आज सावन की नाग पंचमी भी मनाई गई।

महावीर पुरम विकास समिति ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

श्रावण के सोमवार के चलते शिव मंदिरों में आज काफी भीड़ रही। सुबह से ही रूद्रीपाठ और विभिन्न तरहों से अभिषेक का क्रम शुरू हो गया। शिवजी के जलाभिषेक के साथ उन्हें बिल्व पत्र, फल,सहित अन्य चीजें अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में भोलेनाथ की मनमोहक झांकियां सजाई गई।

भक्तगणों ने शिवालयों में पहुंचकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें नजर आई। शहर के प्रमुख शिवालयों में केसर, चंदन,बिल्वपत्र,दूध व जल धाराओं से अभिषेक किए गए।महा रूद्राभिषेक के साथ विशेष अनुष्ठान किए गए।

कुंवारी कन्याओं,सुहागिन महिलाओं व युवाओं के साथ बच्चों ने भी व्रत रखा। सावन का सोमवार होने के कारण सभी शिव मन्दिरों को विशेष रूप से सजाया गया। यहां दिनभर धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20-ई स्थित आदर्श नगर में सावन के तीसरे सोमवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय निवासी गिरधर केसवानी परिवार की ओर से रुद्राभिषेक किया गया,जिसमें रुद्रपाठ के साथ अभिषेक किया गया। शाम को आरती में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति से वातावरण और भी भक्तिमय बना दिया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

इन मंदिरों में पड़ी भीड़
शहर के भीतर कटला बाजार स्थित अचलनाथ व पातालेश्वर, रातानाडा स्थित गणेश मंदिर, शिव मंदिर पब्लिक पार्क, चांदपोल में सिद्धपीठ,रामेश्वर धाम,भूतेश्वर,पंचेश्वर,गोरेश्वर महादेव मंदिर,जूना खेड़ापति शिव मंदिर,माता का थान, रामसागर चौराहा स्थित शिव मंदिरों में ऋतु पुष्पों का श्रृंगार किया गया।

रातानाडा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में सवेरे से ही भक्तों का तांता लगा रहा।भगवान गणेश सहित रिद्धि सिद्धि का पुष्पों से, कृष्ण मंदिरों में भी ठाकुरजी का विशेष श्रंृगार किया गया। शहर के भीतर प्राचीन कुंज बिहारी मंदिर और अचलनाथ मंदिर में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जैकारे गुंजायमान रहे। कुंज बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण का और अचलनाथ मंदिर में भगवान शिव की धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना की गई। भूतनाथ महादेव मंदिर में अलसुबह ही रुद्राभिषेक का क्रम शुरू हो गया। भक्तजनों ने बेल रस,दुग्ध,इत्र,शहद एवं जल से शिव अभिषेक किया।