दो लोगों से साइबर ठगों ने 3.50 लाख ऐंठे
साइबर फ्रॉड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो लोगों से साइबर ठगों ने 3.50 लाख ऐंठे। शहर में दो लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हुए। ठगों ने दो युवकों से 3.50 लाख का फ्रॉड कर लिया। पीडि़तों की तरफ से अब खांडा फलसा और राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।
इंवेस्टमेंट के नाम पर दो युवकों से 15 लाख की ठगी,केस दर्ज
खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि पुनी सदन न्यू चांदपोल रोड निवासी संजीव पुरोहित पुत्र लक्ष्मी नारायण पुरोहित ने रिपोर्ट दी कि 8 अगस्त को साइबर ठगों ने उससे 1 लाख 15 हजार का फ्रॉड कर लिया। उसके बैंक खाते से उक्त रकम पार कर ली गई। पुलिस में रिपोर्ट से पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई।
दूसरी तरफ शिक्षक कॉलोनी राजीव गांधी नगर निवासी रघुवीरसिंह पुत्र मदन सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह भी साइबर ठगी का शिकार हुआ। शातिरों ने उसे डरा धमकाया और फिर ऑन लाइन खाते में 2 लाख 39 हजार 731 रुपए डलवा दिए। मामले को लेकर साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। अब राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
Related posts:

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

प्रकाशपुरी आश्रम में देव प्रबोधनी पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

आईआईटी जोधपुर का ध्यान और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को लेकर शोध

मेजर शैतानसिंह की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में बंद रहा फलोदी

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

