Doordrishti News Logo

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

-वैध दस्तावेजों के बिना यात्री वाहनों का संचालन मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य। सडक़ सुरक्षा एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा समस्त प्रकार के यात्री वाहनों में कैमरा, स्पीड गवर्नर तथा व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, वाहनों का मार्ग पर संचालन तभी किया जाए, जब उनके बीमा, फिटनेस,प्रदूषण प्रमाण-पत्र,परमिट,कर सहित सभी आवश्यक दस्तावेज वैध हों।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जोधपुर ने बताया कि बिना वैध दस्तावेजों के वाहनों का नियमित संचालन किया जाना मोटर वाहन अधिनियम एवं तत्संबंधी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसे वाहनों के संचालन से आमजन एवं राहगीरों के जान-माल को गंभीर क्षति की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सुरक्षा मानकों एवं वैध दस्तावेजों के अभाव में वाहनों का सार्वजनिक स्थानों पर संचालन जनहित में असुरक्षित है तथा इससे सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ती है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने समस्त यात्री वाहन स्वामियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहनों में कैमरा, स्पीड गवर्नर एवं व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) अनिवार्य रूप से लगवाएं।

सिंध,सिंधु और सिंधियत के पुनर्जागरण का दौर आएगा’

वाहन के बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट एवं कर सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की वैधता सुनिश्चित करने के बाद ही वाहन का संचालन करें। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की है कि सडक़ सुरक्षा मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें, ताकि प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान वाहन सीज किए जाने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके तथा सडक़ पर यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026