स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

मुख्य समारोह में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल करेंगे प्रशंसा पत्र प्रदान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान। स्वाधीनता दिवस,15 अगस्त के अवसर पर उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 77 व्यक्तियों को संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

समारोह में डॉ धन्वन्तरी सोनगरा को राष्ट्रीय पैरा तलवारबाजी चैम्पियनशिप भुवनेश्वर 2025 में भाग लेने, राजस्थान स्टेट पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2024 में कांस्य पद प्राप्त करने के लिए,रूद्राक्ष मेवाडा को अंडर 14 खिलाड़ी राज्य स्तरीय नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए,किरण चौहान को राष्ट्रीय स्तर हैण्डबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए,प्रिस चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि जेईई एडवांस में ऑल इंडिया में 14 वीं रैक प्राप्त करने पर,गिरीश्मा गहलोत को 69 वीं नेशनल स्कूल 2025-26 सॉफ्टबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में रतज पदक प्राप्त करने पर, तितिक्षा गहलोत को 69 वीं नेशनल स्कूल 2025-26 सॉफ्टबॉल अंडर 14 प्रतियागिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर,मानसी जांग़िड को आरबीएसई कक्षा 12 वीं कला वर्ग में 2025-26 में 99.20 प्रतिशत प्राप्त कर जोधपुर में प्रथम स्थान व राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर,अक्षरा खोजा को 69 वीं नेशनल स्कूल 2025-26 सॉफ्टबॉल अंडर-14 प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर, लक्ष्मी को 69 वीं नेशनल स्कूल 2025-26 सॉफ्ट बॉल अंडर 14 प्रतियोगिता मे कांस्य पदक प्राप्त करने के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इसी प्रकार जेडीए उपायुक्त दिनेश मीणा को उत्कृष्ट कार्य के लिए, आचार्य डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ किशोर कुमार खत्री को गेस्ट्रोपैथोनी सेवाए शुरू की कॉपीराईट एवं पेटेन्ट संबंधी कार्य संपादन के लिए,महात्मा गांधी अस्पताल की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रूपकौर चौहान को मुख्य ऑपरेशन थियेटर में उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए,मथुरादास माथुर अस्पताल की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी दीपा राम सीरवी को विभागीय कार्या को कर्तव्यपूर्ण निर्वहन के लिए,उम्मेद अस्पताल के लिए वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी नृसिंग परिहार को निष्ठा एवं अनुशासन के लिए कार्य सम्पादन के लिए, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सेक्टर 11 चोहाबो जोधपुर रेणु व्यास को विद्यालय एवं विद्यार्थी हित की सुरक्षा हेतु भामाशाह एवं कर्मचारी गण को प्रेरित करते हुए विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे व छत मरम्मत,विद्यालय के भौत्तिक संसाधनों का विस्तार करने के लिए, प्रवीणा,प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याालय चौखा को उत्कृष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम,भामाशाह प्रेरणा एवं विद्यालय विकास, लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ठ कार्य के लिए, प्रधानचार्य,शहीद गंगाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाढणिया बालेसर केसर सिंह राजपुरोहित को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप मे उत्कृष्ठ कार्य के लिए, प्रधानाचार्य,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केलावा कंला बावड़ी श्री प्रिन्स व्यास को विभागीय कार्यो के लिए अकाल, चुनाव इत्यादि में अनुशासन,समर्पित एवं निष्ठा से सम्पादित करने के लिए,अपर लोक अभियोजक,अपर जिला एवं सेशान न्यायालय जोधपुर जिला मयंक रांकावत को राज्य सरकार की ओर आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक संख्या में गवाहान के बयान करवाए गए व राज्य सरकार के पक्ष में निर्णय करने के लिए,संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मिनाक्षी चौधरी को जनगणना कार्य 2027, उप जिला जनगणना के रूप के प्रथम चरण के जनगणना कार्यो की मॉनिटरिंग के लिए, सहायक अभियंता नगर निगम जोधपुर मुक्ता चौधरी,को विभागीय कार्यो को निष्ठा से करने हेतु,सहायक अभियंता, मुख्य अंभियता जल संसाधन संभाग जोधपुर वर्तिका सिंह को तकनीकी कार्य समय पर सम्पादन के लिए,बाल विकास परियोजना अधिकारी धवा जोधपुर भागीरथ भीयाराम को पोषण अभियान के अंतर्गत जन आन्दोलन डेशबोर्ड एवं पोषण अभियान 2025 में जोधपुर जिला राजस्थान में प्रथम स्थान पर रखने में उत्कृष्ठ योगदान के लिए,विकास अधिकारी पंचायत समिति लूणी कंवरलाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी कार्यालय अति आयुक्त चतुर्थ माडा जोधपुर महेन्द्र सिंह राजपुरोहित को फ्लैगशिप योजनाओ में जिला एवं राज्यस्तरीय विभिन्न आयोजनों में लगन एवं निष्ठा से कार्य सम्पादन के लिए,वरिष्ठ निजी सचिव कार्यालय जिला कलक्टर जोधपुर मुकेश कुमार, अतिरिक्त निजी सचिव डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विवि जोधपुर गजेन्द्र सिंह को विभागीय कार्यो के लिए,वरिष्ठ निजी सहायक, जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर जिला गोविन्दराज सोनगरा,अध्यापिका एल-1 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घड़ाव करवड़ सरिता चौधरी को को भारत साक्षरता कार्यक्रम,वृक्षारोपण संबंधी कार्य सम्पादन के लिए,सहायक नगर नियोजक नगर निगम जोधपुर आयुष कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, संभागीय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अनिल दाधिच को विधायक शिक्षा का साथी योजना के विभागीय समन्वयक के रूप में प्रभारी कियान्वयन के लिए, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केरू रामलाल को विभागीय कार्यो के लिए,सहायक प्रशासनिक अधिकारी,कार्यालय संभागीय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जोधपुर गौरव गुप्ता को कम्प्यूटर कार्य में कुशलता, विभागीय कार्यो मे तत्परताके लिए,सहायक प्रशासनिक अधिकारी जेडीए जोधुर में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत राजन कुमार दैय्या को विभागीय कार्यो के कर्तव्य के लिए,भू.अ. निरीक्षण जोधपुर उत्तर तहसील कार्यालय मोहनलाल,भू.अ.निरीक्षण, कार्यालय तहसील जोधपुर पूनमचंद विश्नाई को ग्रामीण सेवा शिविर2026 में सराहनीय कार्य के लिए,वनरक्षक रेंज बालेसर,उप वन संरक्षण जोधपुर भंवर लाल को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्घन में उत्कृष्ठ कार्य के लिए, अध्यापक एल-2 राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोडियानाडा नन्दवान भरत कुमार वैष्णव को राजकीय व प्रशासनिक कार्यक्रमों में मंचा संचालन के लिए, कानिस्टेबल,कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण रामस्नेही, शारीरिक शिक्षक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामूजी का बेरा गगाड़ी जवरीलाल मोसलपुरी को खेल एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए, वरिष्ठ सहायक जेडीए योगेश गहलोत,वरिष्ठ मुंशरिम,पोक्सो न्यायालय जोधपुर जिला चिरंजी लाल पुरोहित,प्रूफ रीडर,प्राविधिक शिक्षा मण्डल, राजस्थान जोधपुर पुखराज पालीवाल,विशेष शिक्षिका,नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर खुशबू भाटी,वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौरी गेट मोहन राम, को विधानसभा प्रकोष्ठ, समयबद्धता से उत्तर भेजना,बीएलओ कार्य, एसआईआर 2025,बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत प्राप्त करने के लिए,सहायक प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला कलक्टर जोधपुर किशनाराम को कार्यालय जिला कलक्टर में शहीद आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्त प्रदान करने संबंधी कार्य व अन्य कार्य पूर्ण निष्ठा से करने के लिए, फार्मासिस्ट ग्रेड प्रथम एमडीएम अस्पताल महेन्द्र कंवर को राज्य सरकार के अंतर्गत संचालित समस्त स्वास्थ्य योजनाओं के अधीन मरीजों को त्वरित दवाईयां व सहायता उपलबध कराने हेतु, सहायक सांख्यिकी अधिकारी,जिला परिषद जोधपुर ईशरा राम को योजनाओं की मोनिटंरिग व सम्पर्क पोर्टल पर परिवादों के त्वरित निस्तारण के लिए,वरिष्ठ सहायक,सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय जोधपुर श्रवण राम को विभागीय कर्त्तव्यों के लिए निर्वाहन के लिए,वरिष्ठ सहायक,कार्यालय संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कन्हैया लाल को ग्रामीण सेवा शिविरों में योजनाओं का प्रचार- प्रसार कर अधिकतम लाभान्वित करने के लिए, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के कनिष्ठ सहायक प्रेमसिंह, लिपिक,जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर जिला धीरेन्द्र गहलोत,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़लिया धवा जोधपुर वकील मोहम्मद,सहायक कर्मचारी कार्यालय तहसील जोधपुर मन्जूलता,सफाई कर्मचारी नगर निगम जोधपुर तुलछीराम व संगीता,वाहन चालक नवलाराम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार समारोह में समाजसेवी डॉ श्वेता माथुर को शोध एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए,नरेन्द्र सिंह राठौड को 53 बार रक्तदान,6 बार प्लाज्मा डोनेट,3 बार केंसर पीडित मरीजों का बाल दान, कोरोनाकाल के मरीजों की सेवाओं के लिए, संतु सिंह मेड़तिया को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा,जन जागरूकता व स्वास्थ्य केंप (बिना दवा एवं बिना मशीन) के लिए, राजकुमारी दवे को महिला रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर,25 लाख रुपये सामाजिक भवन निर्माण व अन्य सामाजिक कार्य के लिए, अलीशा सोलंकी को निशुल्क बाल संस्कार एवं गीता कक्षाओं का संचालन,सेमिनार, वेबिनार आयोजन एवं राष्ट्र सेवा की भावना का प्रचार-प्रसार के लिए सतत प्रयास हेतु, प्रेमराज मेहता को प्राकृतिक चिकित्सालयों के ईसीपीसी एवं हाईड्रोकोलोन थेरेपी मशीन लगवाना, दिव्यांगजनों बेघर छात्र- छात्रओं की सेवा,कच्ची के छात्रों को स्कूल बैग दिलवाना,वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा के लिए,मनोहर लाल सोनेल को लावारिस शवों को दाहसंस्कार करने, गणपत सागर को पिछले 10 वर्षा से शिक्षा,युवा सशक्तिकरण, रक्तदान पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के लिए, मोनिका चौधरी को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने,स्कूलों एवं अस्पतालों में आधारभूत सुवधिाओ के निजी राशि से निमार्ण कार्य,नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य के लिए,अंशिका परिहार को राष्ट्रीय कला उत्सव में 3 बार प्रस्तुति,नेशनल थ्रो बाल में 2 बार प्रतिनिधित्व,सांस्कृतिक कार्यक्रम में भूमिकाए निभाने के लिए,दिपेन्द्र सिंह शेखावत को चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए, जितेन्द्र बांता को रक्तदान क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए,विष्णुचन्द्र प्रजापत को भौगीशैली परिक्रमा में प्रशासन का सहयोग एवं सामाजिक कार्य के लिए,भंवर सिंह चौहान को कुष्ठ आश्रम अनाथाआश्रम एवं वृद्धाश्रम में भोजन वितरण जरूरत मंद परिवार जनों को उपलब्ध कराने के लिए, राम किशोर भट्ड को गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य के लिए,मनोज चौहान को वृक्षारोपण (खेजड़ी के पौधे) के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए, श्री विवेक अग्रवाल को मातृ वन अभियान के पायलट प्रोजेक्ट के कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने में विशेष योगदान के लिए,दिनेश मेवाड़ा को फतेहसागर के सफाई अभियान के क्षेत्र में उल्लेखनी कार्य के लिए, कैलाश कटारिया को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनी कार्य के लिए, तेजराज सिंह चौहान को पिछले 20 वर्षो से राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026