6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

  • चोरी की पूरी रेलवे संपत्ति बरामद
  • तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजी गईं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट जोधपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआरएम कार्यालय परिसर से चोरी हुई रेलवे केबल के मामले का महज 6 घंटे में खुलासा कर दिया।

सिंध,सिंधु और सिंधियत के पुनर्जागरण का दौर आएगा’

आरपीएफ ने मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई पूरी रेलवे संपत्ति बरामद कर ली। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।आरपीएफ के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को रेलवे टेलीकॉम के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनीष ने रिपोर्ट दी थी कि ष्ठक्ररू कार्यालय जोधपुर परिसर के बरामदे में रखे 20 पेयर पीवीसी इंसुलेटेड के दो बंडल,करीब 500 मीटर कॉपर वायर,जिसकी कीमत लगभग 51,205 रुपये है,अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ जयपुर ज्योति कुमार सतीजा,मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर अनुराग त्रिपाठी एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नितिश शर्मा के निर्देशन तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर 13 अगस्त को ही करीब 6 घंटे के भीतर पहली आरोपी महिला कांता को डिटेन कर लिया गया। पूछताछ एवं जांच के बाद 14 अगस्त को दो अन्य महिलाओं सीता और गंगा को भी डिटेन किया गया। कांता और सीता के घर से चोरी की गई रेलवे केबल बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जोधपुर शहर में कचरा बीनने का काम करती हैं।

रेलवे के चल रहे निर्माण कार्य के दौरान टूटी हुई दीवार का फायदा उठाकर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कांता पूर्व में भी रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में पकड़ी जा चुकी है और वह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। तीनों आरोपी महिलाओं को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रेलवे जोधपुर महानगर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। मामले की जांच निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र,सहायक उप निरीक्षक अजीत खान, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार एवं महिला कांस्टेबल प्रमोद कुमारी शामिल थे।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026