किशोरी गर्भवती हुई किराणा व्यापारी और नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किशोरी गर्भवती हुई किराणा व्यापारी और नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप। जिले में एक किशोरी के गर्भवती होने पर पता लगा कि उसके साथ किसी किराणा व्यापारी और नाबालिग ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।पुलिस ने अब इस संबंध में पड़ताल आरंभ की है। जांच उच्चाधिकारी की तरफ से की जा रही है।
हाईकोर्ट की पांच आपराधिक याचिकाओं की मूल पत्रावलियां चोरी
जिले मेें 13 साल की किशोरी के पेटदर्द होने पर पता लगा कि वह गर्भ से है। परिवार उसे अस्पताल लेकर गया। जहां बताया गया कि वह गर्भवती है। पूछताछ में पीडि़ता ने पड़ौसी किराणा व्यापारी और एक नाबालिग के बारे में परिवार को जानकारी दी।
परिवार के लोग पुलिस थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया है। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
