Doordrishti News Logo

रात को घर से निकले व्यक्ति का शव मिला कायलाना में

  • फोन बंद आने पर की गई तलाश
  • सुबह शव पानी में दिखने पर गोताखोरों ने निकाला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात को घर से निकले व्यक्ति का शव मिला कायलाना में। शहर के कायलाना झील में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान उसके भाई और पुत्र द्वारा की गई।

रामदेवरा के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

दोपहर में शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया। इस बारे में राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग में कार्रवाई की। राजीव गांधी नगर थाना कायलाना चौकी के प्रभारी डंूगरराम ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि कायलाना झील मेें एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

इस पर बाद में गोताखोर भरत चौधरी मय टीम ने शव को बाहर निकाला। उसके पास में मिले पहचान पत्र आदि से जानकारी मिली कि मृतक सिंधियों का बास खांडाफलसा निवासी 56 साल का सागर खां पुत्र सदीक खां है जो बुधवार की रात को अपने घर से 11-12 बजे निकला था।

पहचान उजागर होने पर उसके पुत्र समीर खां और भाई यासिन खां ने मौके पर पहुंच पहचान की।
प्रभारी डूंगरराम ने बताया कि मृतक रात को अपने घर से निकलने पर परिजन ने तलाश भी की थी। यह लोग कायलाना की तरफ भी आए थे। मगर वह नहीं मिला। आज सुबह शव पानी में शव नजर आने पर बाहर निकाला जा सका।

घटना दरबार बैठक के सामने 
इधर गोताखोर भरत चौधरी के अनुसार पूरी तरीके से रोकथाम कर रखी है। घटना का पता आरंभिक तौर पर दरबाज बैठक के सामने होने पता लगा है। बैठक पुलिस चौकी से तकरीबन दो किलोमीटर दायरे में है। थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी ऐसी घटना न हो इसलिए पुलिस चौकी के जवानों द्वारा गश्त करवाई जाती है।